रमेशचंद्
भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जोंनायचा खुर्द में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच अजीत सिंह ने की। इस दौरान कृषि विभाग के उद्देश्य के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। पाठशाला में सहायक कृषि अधिकारी बलराम सिंह एवं कृषि पर्यवेक्षक बाबूलाल जाट ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, वैज्ञानिक तरीके से खेती, मृदा स्वास्थ्य सुधार और जलवायु अनुकूल तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों को कम करने के लिए नवाचारों का प्रसार किया गया। किसानों को पराली न जलाने, फसल अवशेष प्रबंधन की आधुनिक तकनीक और जलवायु स्मार्ट कृषि अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपसरपंच सुरेश सेठ, पूर्व सरपंच उदयभान, वनखंडी आश्रम से रामदास महाराज, पंचायत समिति सदस्य संजय, आजाद सिंह, कबुल सेठ, राकेश कुमार, महिपाल, रामचंद, गूगलकोटा से करण सिंह एवं अशोक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कृषि अधिकारियों ने कहा कि रासायनिक खाद के स्थान पर प्राकृतिक और जैविक विधियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन ले सकते हैं और पर्यावरण को भी बचा सकते हैं।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर जोंनायचा खुर्द में लगी प्राकृतिक खेती पाठशाला, किसानों को दिए सतत खेती के गुर








