भीम प्रज्ञा न्यूज.निजामपुर/नारनौल।
विद्या भारती पब्लिक स्कूल, खेतड़ी रोड, निजामपुर के प्रतिभाशाली छात्र अंश पुत्र अशोक कुमार निवासी नारनौल ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अंश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एडवोकेट राजकुमार यादव एवं चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने संयुक्त रूप से अंश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अंश ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अंश के माता-पिता तथा शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अंश शुरू से ही एक मेधावी, अनुशासित एवं परिश्रमी छात्र रहा है। उसकी सफलता विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और उसकी अथक मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि अंश की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रचार्य प्रवीण कुमार शर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने अंश और उसके परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि अंश आगे भी अपनी प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा। संस्था के प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव तथा निदेशिका डाॅ. रविन्द्रा यादव ने अंश को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateसमाज/ संस्कृति

विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर के छात्र अंश ने जेईई एडवांस में किया शानदार प्रदर्शन








