भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। बुहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में सजायाफ्ता और पिछले 8 वर्षों से पैरोल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को दस्तयाब कर लिया है। आरोपी वर्ष 2017 में पैरोल अवकाश पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ दीपू उर्फ लगड़िया (38) पुत्र बहादूर सिंह निवासी वार्ड नंबर 17, कस्बा बुहाना को दस्तयाब किया। आरोपी पुलिस थाना बीछवाल, जिला बीकानेर के प्रकरण संख्या 17/18 धारा 11(2)(ख) राजस्थान बंदी अधिनियम में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय वरिष्ठ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पीसीएनडीटी एक्ट प्रकरण) बीकानेर द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के मामले में सजायाफ्ता था और वर्ष 2017 से पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दस्तयाब किए जाने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बीछवाल, बीकानेर के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया, साइबर सेल झुंझुनूं के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र थाकन, डीएसटी टीम झुंझुनूं के हेड कांस्टेबल बुलेश तथा कांस्टेबल अमित मोटसरा शामिल रहे।आरोपी की तलाश, लोकेशन ट्रेस करने और गिरफ्तारी में साइबर सेल झुंझुनूं के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र थाकन की विशेष भूमिका रही।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateप्रदेश

8 साल से पैरोल से फरार 15 हजार का इनामी हत्याकांड का दोषी गिरफ्तार








