मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावर। भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों को राहत पहुंचाने और जीव संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश देने के उद्देश्य से ब्राह्मण समाज मंडावर के तत्वावधान में शनिवार को ‘‘एक परिंडा पक्षियों के नाम’’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत मंडावर स्थित ब्राइट एंबेसी पब्लिक स्कूल परिसर में परिंडे लगाकर की गई, जहां समाज के लोगों ने पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान और जलस्रोतों की कमी के कारण पक्षियों के सामने पानी का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में घरों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में परिंडे लगाना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक भी है। उन्होंने आमजन से भी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर परिंडे लगाने तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने की अपील की। अभियान के शुभारंभ अवसर पर ब्राइट एंबेसी पब्लिक स्कूल के संचालक नरेश सोनी, ब्राह्मण समाज मंडावर के कोषाध्यक्ष पवन जोशी, गोपाल खंडेलवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateTrending Now

परिंदों की प्यास बुझाने को बढ़े हाथ, मंडावर में ‘एक परिंडा पक्षियों के नाम’ अभियान शुरू








