रमेश चन्द
भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना।
ग्राम मोहलड़िया, तहसील नीमराना में सोमवार को हर वर्ष की भांति शिव समाज सेवी मेला, कुश्ती दंगल एवं विशाल भण्डारा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस मेले में दिनभर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे हवन के साथ हुई। इसके बाद प्रातः 11 बजे आयोजित विशाल भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायं 5 बजे कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ, जिसमें आसपास के नामी पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। रात्रि 10 बजे से शुरू हुए जागरण में हरियाणा के मशहूर कलाकार प्रशान्त एण्ड पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में अलवर भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा नेत्री डॉ. अंजली यादव, समाजसेवी इन्द्र यादव, सरस डेयरी अलवर के चेयरमैन नितिन सागवान, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी संजय कुमार तथा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीमराना वेदप्रकाश सैनी शामिल हुए। पुरस्कार वितरण बिरजानन्द यादव द्वारा किया गया। अनिल यादव पूर्व सरपंच रावण भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सरपंच राजबीर और विनीत हरिसिंह पहलवान रहे। स्वागतकर्ता के रूप में कुश्ती कोच दलपाल सिंह ने भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कुश्ती कोच हनुमान सिंह ने किया। आयोजकों ने मेले को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। प्रचार सौजन्य मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी, मोहलड़िया द्वारा किया गया।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateखेल-खिलाड़ी

मोहलड़िया में शिव समाज सेवी मेला संपन्न, कुश्ती दंगल-भण्डारा और रात्रि जागरण में उमड़ी भीड़








