सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच का प्रतिनिधिमंडल जल्द सीएम से मिलकर करेगा शिकायत
भीम प्रज्ञा न्यूज़ आलोक भंडारिया@रेवाड़ी ।
हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के सहयोग से गांव उमरावत में कराए गए पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन हुए सांग मंचन पर सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच ने विरोध जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मंच के अध्यक्ष व पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल भांडोरिया और खजांची राष्ट्रपति अवॉर्डी चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आयोजक संस्था म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन पर नियमों की अनदेखी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले दिन सांग मंचन के लिए सांगी राजेश उर्फ राजेश तूफान के नाम से अनुमति ली गई थी, जबकि सांग मंचन बाबूदान सिंह से कराया गया। उन्होंने बताया कि जब राजेश उर्फ राजेश तूफान नाम का कोई सांगी नहीं है तो उसके नाम पर परमिशन कैसे ली गई। यह हरियाणा कला परिषद और सरकार को गुमराह करने का गंभीर मामला है। यहां तक कि आयोजक संस्था से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया और बैनर इत्यादि में इसका भरपूर प्रचार-प्रसार भी किया।
उन्होंने बताया कि सांगी बाबूदान सिंह वो ही व्यक्ति जोकि सांग मंचन के नाम पर हरियाणा सरकार से लाखों रुपए सरकारी अनुदान लेने के बाद हरियाणवी संस्कृति की दुर्दशा के लिए सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा चुका है। इतना ही नहीं इसने अपने सांग में रेवाड़ी के गांव जैतड़ावास निवासी हरियाणा के प्रसिद्ध सांग सम्राट व लोक कवि मास्टर नेकीराम की कई रागनियों की छाप सरेआम काटी और कटवाई है। जिसके वीडियो प्रमाण के रूप में देखे जा सकते हैं। इस घटना के बाद सांग सम्राट मास्टर नेकीराम के प्रशंसकों और मंच के पदाधिकारियों ने सरकार और संबंधित विभाग को पत्र लिखकर इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यहां तक कि संबंधित विभाग/संस्था द्वारा इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने शिकायत करने वाली संस्था के प्रतिनिधि को दूरभाष पर इसके सांग मंचन पर रोक लगाने की जानकारी दी। इसके बावजूद उसी व्यक्ति से सांग मंचन कराना बेहद निंदनीय है।
मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि आयोजक संस्था द्वारा सरकार और संबंधित स्वायत्तशासी संस्था को धोखे में रखकर दूसरे सांगी के नाम पर परमिशन क्यों ली गई ? अगर परमिशन ली भी गई तो फिर उसी से सांग मंचन क्यों नहीं कराया गया ? उसके स्थान पर बाबूदान सिंह से ही सांग मंचन क्यों कराया गया ? जिसके नाम पर परमिशन ली गई, उससे बाबूदान सिंह के सांग में मुख्य स्त्री पात्र का अभिनय क्यों कराया गया ? उन्होंने कहा कि यह सरकार और संबंधित संस्था को गुमराह करने का गंभीर मामला है। मंच ने मांग की है कि आयोजक संस्था, सांग मंचन करने वाले सांगी तथा जिसके नाम पर अनुमति ली गई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पहले दिन के सांग मंचन के पारिश्रमिक पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही इस फर्जीवाड़े में शामिल राजेश उर्फ राजेश तूफान नामक सांगी को भी बाबूदान सिंह की तरह ब्लैक लिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंच का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा और उन्हें सबूतों के साथ लिखित शिकायत सौंपेगा।

Oi, galera! Achei o barganha8 show de bola pra quem tá procurando umas promoções maneiras. Naveguei por lá rapidinho e já achei uns descontos bem legais. Vale a pena conferir! E olha, clica aqui: barganha8