प्रथम व द्वितीय श्रेणी और कौशल रोजगार योजना आदि में हरियाणा सरकार द्वारा आरक्षण ना देने का है मामला
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नारनौल।
ओबीसी ब्रिगेड, हरियाणा के तत्वावधान में बैठक का आयोजन गत रविवार को यादव धर्मशाला में पूर्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद इमराड़ा की अध्यक्षता में किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि ओबीसी ब्रिगेड, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तंवर रहे और बैठक में इन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन ईश्वर सिंह प्रजापति द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तंवर ने बताया कि सरकार लगातार पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों को नजरंदाज कर उनके हितों की अनदेखी कर रही है । सरकार द्वारा गुरुग्राम में मेयर के चुनाव में अपने चहेतों को टिकट देकर पिछड़ा वर्ग के साथ सरासर भेदभाव करते हुए अपने चहेतों को टिकट देकर चुनाव जीतवाया गया जिसका केस न्यायालय में विचाराधीन है। तंवर ने यह भी कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा प्रथम और द्वितीय श्रेणी की नोकरियों में 27 प्रतिशत (16+11) आरक्षण की लगातार अनदेखी कर रही है, जो लागू किया जाए। इसके साथ ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम जिसमें बिना आरक्षण के नोकरियां अपने चहेतों को दी जा रही है जो सरासर सरकार की तानाशाही है। अतः इसमें भी पिछड़ा वर्ग के लिए 16+11 प्रतिशत और एससी के 20 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। लोकल बाडीज और पंचायती राज संस्थाओं तथा सता व राजनीतिक पार्टियों के संगठनों में जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण का प्रावधान किया जाए। बैठक में यह चेतावनी दी गई कि सरकार ने यदि आरक्षण की इन मांगों को नजरंदाज किया तो कड़ा रुख अपनाते हुए आरक्षण वर्ग के सभी संगठन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और धरना प्रदर्शन आदि की कार्रवाई करने में बाध्य होंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कुम्हार सभा के पूर्व प्रधान किशनलाल लुहानीवाल, जांगिड़ सभा के पूर्व प्रधान रोहतास नंबरदार, योगी सभा के प्रधान प्यारेलाल, जितेंद्र योगी, रामनिवास रोहिला, फतेह सिंह खुडाना, इंद्र सिंह, रामेश्वर धनोंदा, मास्टर सीताराम जांगिड़, प्रताप जांगिड़, प्रजापति समाज के इंद्र सिंह, नौरंगलाल, उमेद सिंह, ताराचंद, राजवीर, राजेश, बाबूलाल, सूबे सिंह, रामकिशन, महेंद्रसिंह आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Alright cobbers, cashhoardslot just gave me a big score. The interface is clean, too. Cheers m8! cashhoardslot