चंवरा, हिरवाना मैनपुरा नगली की टीमों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को ट्रॉफी
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज.चंवरा। किशोरपुरा के प्रसिद्ध भेरू जी मंदिर मैदान में बुधवार को चंवरा मंडल के तत्वावधान में युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंवरा हिरवाना मैनपुरा नगली दीपसिंह किशोरपुरा की टीमों ने भाग लिया। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में चंवरा हिरवाना की टीम के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ जिसमे हिरवाना विजयी रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में किशोरपुरा ने जीत हासिल की। चंवरा की टीम उपविजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता में किशोरपुरा के भवानी भोपा विजेता ओर हंसराज सैनी उप विजेता रहे। किशोरपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच मोहन लाल सैनी का इस खेल महोत्सव में बड़ा योगदान रहा है। कोच शारीरिक शिक्षक बलबीर गिल और बालाजी डिफेंस एकेडमी गुढ़ा के कोच सुनील खलवा ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में सहयोग रहा। पंकज शर्मा, कृष्ण कुमावत, पंकज मीणा लगातार इस खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रयासरत थे। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा , सरपंच मोहन लाल सैनी जीना सैनी इत्यादि ने ट्रॉफी ओर मेडल देकर सम्मानित किया।
