भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। डॉ अम्बेडकर विचार मंच तहसील शाखा लक्ष्मणगढ़ व नेछवा के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से लक्षमनगढ के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री राजस्थान के दिग्गज नेता परसराम मोरदिया का जयपुर स्थित निवास पर नागरिक अभिनंदन किया। आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर विचार मंच तहसील शाखा लक्ष्मणगढ़ व नेछवा की तरफ से जिलाध्यक्ष अर्जुन लाल वर्मा, लक्ष्मणगढ़ तहसील शाखा अध्यक्ष भागीरथमल फदनपुरा, नेछवा तहसील शाखा अध्यक्ष टीकूराम मेव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर,शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरलाल सिंह महरिया ने बताया कि पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया ने अपने कार्यकाल में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर अम्बेडकर भवन की जमीन आंवटन कराने तथा भवन निर्माण कराने, पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ के सभागार भवन निर्माण व क्षेत्र की प्रत्येक अजा/जजा बस्तियों में डॉ अम्बेडकर सामुदायिक भवन व पेयजल हौज निर्माण जैसी आधार भूत सुविधा उपलब्ध कराने व समाज के सामाजिक व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर मंच के वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मान किया तथा उनकी धर्मपत्नी भगवती मोरदिया को शॉल ओढाकर सम्मानित किया । तथा परसराम मोरदिया का विधान सभा के अमृत महोत्सव 2026 में वरिष्ठता व लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने में विशेष सहयोगी रहने पर सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। बधाई देने वालों में मांगीलाल तिड़ोकी, हरफूल सिंह कसवाली, भागीरथ सूटोट, रामचन्द्र कसवाली, सुरेन्द्र घाना, बेगाराम बऊ,पन्नाराम घोटड़, रामेश्वर लाल मंडीवाल,अनिल तिड़ोकी, रामनिवास जाजोद, कैलाश बाबर, सांवरमल दिवान का बास, देबूराम भूमा, नरेश जाजोद, रघुवीर महरिया, राजेन्द्र रोरु, हरलाल खुड़ी,बीरबल रोलन, महावीर शिवराना का बास, मदनलाल रोलन, ताराचंद रोलन, अशोक महरिया, रामचंद्र बाजड़ोली, सुरेन्द्र भूमा, रणजीत दिसनाऊ,पवन नरसास,सत्येन्द्र महरिया, सुप्रिया महरिया, पंकज महरिया सहित अनेक लोग शामिल रहे। इस अवसर मोरदिया ने मंच का आभार जताते हुए कहा कि लक्ष्मणगढ़ की जनता द्वारा मुझे प्यार, प्रेम एवं सम्मान मिला वो मेरे लिए स्मरणीय रहेगा व अंतिम व्यक्ति को सेवा के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया तथा वर्तमान राजनीति पर सवालिया निशाना लगाया।
