भीम प्रज्ञा न्यूज.चौमूं।
सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया। शहर में रेनवाल रोड़ टांकरडा रेलवे अंडरपास के पास स्थित श्री वीर तेजाजी धाम पर मंगलवार को सुबह दी बार एसोसिएशन चौमूं की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी, महासचिव मुकेश कुमार मोदी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, कोषाध्यक्ष अजय सिंह शेखावत, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका यादव का श्री वीर तेजाजी धाम विकास समिति के अध्यक्ष कालूराम जाट के द्वारा माला व चुनरी का साफा पहनाकर एवं वीर तेजाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।
इस दौरान समिति के महामंत्री रतनलाल गोरा, बाबूलाल करीरा, सदस्य मोहनलाल गोरा, पुजारी ताराचंद शर्मा, सुंदरलाल गोरा, रियांश गोरा, मोनू शर्मा मौजूद थे।

AU88Casino – Been around the block a few times, seen a lot of sites. AU88 has a nice variety of games, that’s for sure. Seems reputable. Might be worth a shot. au88casino