-नाबालिग किशोरी को न्याय न मिलने पर डीजीपी हरियाणा से शिकायत करेगा परिवार
-राष्ट्रीय महिला आयोग व हरियाणा महिला आयोग को भी शिकायत की ई-मेल भेजी है
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। टोहाना के राजनगर की एक दलित किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में स्थानीय शहर थाना पुलिस में एक सप्ताह से शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लेने से दलित समाज में भारी रोष व्याप्त है। नाबालिग दलित किशोरी की मां शिकायत कर्ता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ व उसे बहला फुसलाकर कर घर से अगवा करने वाले लड़के व उसके पिता पर स्थानीय पुलिस ने जब कोई कार्यवाही नहीं की तो शिकायत कर्ता ने जिला फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन आइपीएस को शिकायत दर्ज कराई परंतु उस पर भी लगभग एक सप्ताह होने को आ रहा है परंतु आरोपीयों पर कोई न होने से दलित समाज में भारी रोष व्याप्त है। शिकायत कर्ता ने अपनी नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीएम विंडो में भी शिकायत भेजीऔर एसपी सिद्धांत जैन को भेजी शिकायत का हवाला देकर मिली परंतु स्थानीय पुलिस की महिला डेस्क की जांच अधिकारी ने शिकायत कर्ता से ही दुर्व्यवहार किया जिससे शिकायत कर्ता काफी आहत हुई। नाबालिग दलित किशोरी के साथ हुए अन्याय के बाद दलित वर्ग के संगठनों ने डीजीपी हरियाणा से मिलने के लिए समय मांगा है। भीम आर्मी हरियाणा लीगल विंग के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने कहा है कि दलित किशोरी को सोमवार तक न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी हरियाणा आगामी कार्रवाई को मजबूर होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। स्थानीय पुलिस शहर टोहानाके एस एच ओ व महिला डेस्क की जांच अधिकारी ने लगभग एक सप्ताह बाद तक भी आरोपियों को पूछताछ तक के लिए नहीं बुलाया जिससे स्थिति साफ है कि आरोपीयों को कहीं न कहीं से संरक्षण मिल रहा है जिस कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भीम आर्मी लीगल विंग के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना ने डीजीपी हरियाणा को स्वयं भी ई-मेल भेज कर नाबालिग दलित किशोरी को न्याय दिलाने की मांग की है।
