जीवन रेखा हॉस्पिटल की पहल—फरेरा मेडिकल पर लगे शिविर में लोगों को मिली विशेषज्ञ परामर्श व उपचार
जीवन रेखा हॉस्पिटल की पहल—फरेरा मेडिकल पर लगे शिविर में लोगों को मिली विशेषज्ञ परामर्श व उपचार
भीम प्रज्ञा न्यूज़ खेतड़ी।
खेतड़ी कस्बे में जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। योगेश भवन के सामने गोटा घर स्थित फरेरा मेडिकल पर जीवन रेखा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नीमकाथाना की ओर से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की।
शिविर का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष विजेश शाह एवं शिक्षित रोजगार समिति के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद फरेरा ने किया। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आनिन्दय मंडल ने 55 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार दिया। शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उचित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई।
जनसेवा की सराहनीय पहल
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर उपचार प्राप्त कर सकें। शिविर में आए मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया।
इस अवसर पर कैलाश फरेरा, आयुष, ललित, प्रवीण मरोड़िया, निखिलेश भंवर, जाजोरिया, दीपक भार्गव, लक्ष्मण सेन, चांद नवाब, माहेराज कुरैशी, राजेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
