भजन संध्या में गायक्करों ने दी भजनों की प्रस्तुति
सैकड़ो महिलाओं ने निकाली खेल मैदान से विशाल कलश यात्रा
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी l
कस्बे में एसबीआई बैंक के ठीक सामने श्री सांवरिया सेठ धाम मंदिर परिसर में तृतीय पाटोत्सव का आयोजन हुआ l मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अलौकिक फूलों से श्रृंगार किया गयाl रविवार को तृतीय पाटोत्सव पर मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक्करों द्वारा रात भर भजनों की प्रस्तुति दी गईl मंदिर के महंत श्यामशरण मनीष महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पांचबत्ती के पास स्थित खेल मैदान से सैकड़ो महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गईl कलश यात्रा खेल मैदान से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई सांवरिया सेठ मंदिर परिसर पहुंचीl मनीष महाराज के अनुसार आज 2 दिसंबर मंगलवार को मंदिर परिसर में हवन का कार्यक्रम आयोजित होगा तत्पश्चात भंडारे का कार्यक्रम होगा जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगेl इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहें।
