ग्राम के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने विकास कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। सोमवार को मेघवाल नायक मुक्ति धाम, दुदवा में नवनिर्मित टीन सेट और चबूतरे का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में सत्यवीर फौजी, डॉ. ईश्वर सहलान, नेकीराम सहलान, ताराचंद टेलर, राजेंद्र प्रसाद मिस्त्री, विक्रम दूबट, कमल सहलान, सुरेश नायक, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र माहीच, महासिंह, महेंद्र फौजी, नरेश टेलर, बद्री प्रसाद माहीच, सुरेश घोघलिया, गोरू नायक, मुखराम मिस्त्री, अनिल, जागेराम, रवि नायक, विष्णु, सिकन्दर, राजू घोघलिया, सतपाल नायक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुक्ति धाम के निर्माण और विकास के लिए अपने बहुमूल्य विचार रखे और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान, महेंद्र फौजी ने तुरंत प्रभाव से 200 फुट पानी की नलकी की व्यवस्था की, ताकि मुक्ति धाम के अन्य निर्माण कार्य बिना रुकावट सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें। समाज के सामूहिक प्रयासों से हुआ यह उद्घाटन मुक्ति धाम के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
