-जिला में एक दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा विशेष कानूनी जागरूकता अभियान
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद।
हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्रों और दूरवर्ती क्षेत्र में लोगों को कानूनी पहलुओं की जानकारी देने के लिए एक विशेष कानूनी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने सोमवार को जिला एडीआर सेंटर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सेशन जज दीपक अग्रवाल ने अधिवक्ताओं को कहा कि जागरूकता वाहन के द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करें। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत जोकि आने वाली आगामी 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित होनी है उसमें अधिक से अधिक लोगों को आपसी भाईचारा से समझौता करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज के दिन समाज में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं अधिवक्ताओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने का काम करना चाहिए।
इस मौके पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम गायत्री ने अधिवक्ताओं से कहा कि वे आयोजित होने वाले जागरूकता शिविरों में आमजन की कानूनी पहलुओं के प्रत्येक विषय की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
इन गांवों में आयोजित होंगे शिविर:-
सीजेएम गायत्री ने बताया कि 1 दिसंबर को गांव दरियापुर में एडवोकेट सुभाष चंद्र जांगू व पीएलवी राजबाला, 2 दिसंबर को गांव खारा खेड़ी में एडवोकेट शाहनवाज व पीएलवी ममता रानी, 3 दिसंबर को गांव अयाल्की में एडवोकेट मोहनलाल भांभू व पीएलवी विश्वामित्र, 4 दिसंबर को गांव भोडा होसनाक में एडवोकेट मुकेश कुमार व पीएलवी महेंद्र सिंह, 5 दिसंबर को गांव धौलू में एडवोकेट पूनम रानी व पीएलवी गीता रानी, 6 दिसंबर को गांव झलनिया में एडवोकेट कमलेश वशिष्ठ व पीएलवी रीटा जांगड़ा, 8 दिसंबर को गांव खाबड़ा कला में एडवोकेट अमन भट्टी व पीएलवी सरला रानी, 9 दिसंबर को गांव जांडली कलां में एडवोकेट सुभाष चंद्र व पीएलवी दर्शना, 10 दिसंबर को गांव किरढान में एडवोकेट शाहनवाज व पीएलवी समिता देवी, 11 दिसंबर को गांव करनौली में एडवोकेट मोहनलाल भांभू व पीएलवी राकेश कुमार, 12 दिसंबर को गांव भट्टू कलां में एडवोकेट अमन भट्टी व पीएलवी समिता रानी, 15 दिसंबर को गांव नांगल में एडवोकेट दीपक कुमार व पीएलवी मनदीप कौर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
इसी प्रकार से 16 दिसंबर को गांव गुरुसर में एडवोकेट सुखदेव सिंह व पीएलवी वीना देवी, 17 दिसंबर को गांव हसंगा में एडवोकेट गुरजंट सिंह व पीएलवी सुनहरी, 18 दिसंबर को गांव फुलां में एडवोकेट अनिल कुमार व पीएलवी रितुबाला, 19 दिसंबर को गांव मढ में एडवोकेट सीताराम बेनीवाल व पीएलवी वीरपाल कौर, 20 दिसंबर को गांव जल्लोपुर में एडवोकेट रणवीर सिंह व पीएलवी पाशो बाई, 22 दिसंबर को गांव इंदाछोई में एडवोकेट बलिंदर लांबा व पीएलवी सुमन देवी, 23 दिसंबर को गांव हैदरवाला में एडवोकेट मनदीप सिंह व पीएलवी सुलेख, 24 दिसंबर को गांव शक्करपुरा में एडवोकेट मोहनलाल गोस्वामी व पीएलवी पुनीत कौर, 29 दिसंबर को गांव ललोदा में एडवोकेट प्रवीण कुमार व पीएलवी रानी, 30 दिसंबर को गांव चांदपुरा में एडवोकेट रमेश शर्मा व पीएलवी रीना रानी ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
ये रहे मौजूद:-
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दिनेश गैरा, पीयूष बत्रा, सुभाष चंद्र जांगू, मुकेश, मोहनलाल भांभू, नवीन नारंग, सुमन लता सिवाच, प्रवेश मेहता, बलकार सिंह संधू सहित पैनल अधिवक्ता व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे।
