भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। शहर में दांतों के नये अस्पताल का शुभारंभ कबूतरिया कुआं के पास स्थित सिटी सेन्टर में शाॅप नंबर 2 में शुरू हुआ है। यह जानकारी देते हुए श्री कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर (पक्की प्याऊ के पास लक्षमनगढ) के संचालक अक्षित वर्मा ने बताया कि अस्पताल में जेआर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जयपुर व महात्मा गांधी डेन्टल कालेज जयपुर की पूर्व चिकित्सक डॉ निशा मांडिया की नियमित सुविधा सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दांत दर्द का तुरंत इलाज,खराब दांत निकालना,टूटे दांत का इलाज, दांतों की सफाई,रुट कैनाल,दांत के रंग का मशाला भरना, बत्तीसी लगाना, दांत की केप लगाना, इम्पलांट द्वारा नकली दांत लगाना, डिजिटल एक्स-रे, टेडे मेडे दांतों का उपचार ब्रेसेज द्वारा, बच्चों का दांत संबंधी उपचार व दांतों के धब्बे हटाना आदि का इलाज किया जाता है।
