बुगाला के कैलाश मीणा की अचानक मृत्यु होने पर समाज के लोग बने सहारा
कैलाश मीणा की बेटी की शादी में किया आर्थिक सहयोग
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। विधानसभा उदयपुरवाटी क्षेत्र के निकट बुगाला गांव के निवासी कैलाश मीणा की अचानक मौत होने पर परिवार का साया उठ गया है
जानकारी के अनुसार कैलाश मीणा निवासी बुगाला का गत वर्ष दुर्घटना में दोनों पैर व आंख चली गई थी, उनके घर में पत्नी व 6 बेटियां हैं जिनमें एक बड़ी बेटी का विवाह 30 नवंबर को था। कैलाश मीणा की 30 नवंबर से पहले अचानक अकाल मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर झुंझुनू मीणा समाज के लोगों ने 30 नवंबर को बेटी की शादी में पहुंचकर आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान रतन मीणा जोधपुरा,जगदीश टोड़ी, रामचंद्र शीतल ,कैप्टन धर्मपाल शीतल, सूबेदार भंवर लाल भोड़की ,सिकंदर मालसर ,सुरेंद्र भोजासर ,भागीरथ वाहिदपुरा, रामचंद्र टीबा बसई,एडवोकेट राजेश अणगासर, रोहतास भोड़की सहित आदि पहुंचकर समाज से प्राप्त सहयोग राशी शादी के लिए बेटी को भेंट किया।
