पिलानी विधायक पितराम सिंह काला रहें मुख्य अतिथि
भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की तहसील कमेटी पिलानी ने हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयनित हुए सौरभ जांगिड़ का भव्य सम्मान किया। यह सम्मान समारोह कुतुबपुरा निवासी गोपीचंद जांगिड़ के सुपुत्र सौरभ जांगिड़ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयोजित किया गया था। तहसील कमेटी अध्यक्ष मामचंद सोनानिया के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने सौरभ जांगिड़ को माला और साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सोनानिया ने कहा कि सौरभ जांगिड़ समाज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं, और युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में जांगिड़ महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील सिद्धड़, महामंत्री रामनिवास जांगिड़, कोषाध्यक्ष अनिल जांगिड़, सुरेंद्र सोनानिया, नंदलाल जांगिड़, जयकरण जांगिड़, दयानंद जांगिड़, श्रीराम, धर्मपाल, मूलचंद, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
