भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट सूरत की ओर से जरुरतमंदों को कंबल वितरित की गई। यह जानकारी देते हुए भगवा रक्षा वाहिनी अध्यक्ष जय शंकर पुजारी एवं उपाध्यक्ष ताराचंद ठेकेदार ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट सूरत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रभु दयाल जी काबरा की प्रेरणा एवं दानदाता के सहयोग से मंगलवार को कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण लक्ष्मणगढ़ के बाहरी इलाके की कच्ची बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को की गई।
