भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय वाणिज्य विभाग की हिंदी सलाहकार समिति के बने सदस्य
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। जाने-माने उद्योगपति समाजसेवी व देश के सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व, राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकुमार लखोटिया को केन्द्र सरकार की ओर से राजनैतिक नियुक्ति से नवाजा गया है।लक्ष्मणगढ़ हाल दिल्ली निवासी श्रीकुमार लखोटिया को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर उनके समर्थकों, सहयोगियों व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विश्व हिंदी परिषद एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री उपाध्यक्ष केन्द्रीय उधोग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री तथा सदस्यों के रूप में लोकसभा राज्यसभा के सांसदों सहित बडे कारोबारी, उद्यमी, राजनेता शामिल हैं।
