भीम प्रज्ञा न्यूज़.अजीतगढ़।
शेखावाटी के नगर देव कहे जाने वाले परमहंस पंडित श्री गणेश नारायण (बावलिया बाबा) का शुक्रवार को 179 वां जन्मदिन बाबा के मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। अजीतगढ़ कस्बे के पारीक मोहल्ले में स्थित बावलिया बाबा मंदिर में बावलिया बाबा के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाबा के जन्मदिन पर केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर खुशहाली की कामना की। बावलिया बाबा मंदिर निर्माण समिति के सदस्य प्रदीप सोनी ने बताया की पौष शुदी नवमी 28 दिसंबर को बावलिया बाबा का निर्माण दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा ।जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
