रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज टोहाना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, संस्कार और जनकल्याण को समर्पित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर चले इन कार्यक्रमों ने समाजसेवा, संगठन-समर्पण और सकारात्मक सामाजिक मूल्यों की प्रेरणादायी मिसाल पेश की।
कार्यक्रम की शुरुआत कैंची चौक स्थित श्री बाला जी मंदिर में विधिवत हवन-यज्ञ से हुई। वेदमंत्रों की पवित्र ध्वनि के बीच कार्यकर्ताओं ने सांसद सुभाष बराला के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की सामूहिक प्रार्थना की। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता नंदिशाला, टोहाना पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा करते हुए गौमाता को चारा डालकर सेवा-धर्म का निर्वाह किया। मंडल अध्यक्ष रमन मड़िया, जयदीप बराला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद सुभाष बराला का सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा, संगठन की मजबूती, सामाजिक उत्थान और राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित रहा है। उनका सरल, सहज, विनम्र और संवेदनशील नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहा है, जो हम सभी में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक कार्यशक्ति का संचार करता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद बराला ने हर स्तर के कार्यकर्ता को सम्मान, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी जनसुविधाओं, विकास कार्यों और समाज के हर वर्ग तक पहुँचने की शैली उन्हें एक जननेता के रूप में विशिष्ट बनाती है। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जयदीप बराला, मंडल अध्यक्ष रमन मड़िया, कृष्ण नैन, दीपक बांसल, जीवन बांसल, संदीप शर्मा, मनीष शर्मा, जगमेल कटारिया, धर्मपाल सैनी, दलजीत नैन, सुरेंद्र नांगली, बलवंत गिल, महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
