भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। मावलियों की ढाणी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नथमल सैनी ने अपने पुत्र दिनेश की शादी लक्षमनगढ निवासी संपत सैनी की सुपुत्री पूनम के साथ बिना दहेज शादी करवा कर समाज में सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ सकारात्मक संदेश दिया है। सेवानिवृत शिक्षक ने अपने पुत्र की शादी में किसी तरह का दहेज और बाटका नही लिया तथा एक रुपए नारियल लेकर शादी करवा कर समाज में सराहनीय व अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ के पदाधिकारी सदस्यों सहित प्रबुद्ध जनों ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
