भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। मोहिनी देवी गोयनका महिला महाविद्यालय की छात्रा लक्ष्मी कंवर शेखावत ने अंतर महाविद्यालय की 20 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही है। उक्त प्रतियोगिता झुंझुनू के मोतीलाल कॉलेज में आयोजित की गई।एनसीसी कैडेट्स लक्ष्मी कंवर शेखावत को वनराज गर्ल्स बटालियन जयपुर से आर्टिफिशियल वाल क्लाइंबिंग के लिए सेकंड पोजीशन प्राप्त करने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस ग्रुप से ऑल इंडिया लेवल पर 110 विधार्थी चयनित किए गए थे। इनमें से जयपुर ग्रुप से 10 लड़कियां और 15 लड़के चयनित हुए थे। एनसीसी में महाविद्यालय की छात्रा को ए ग्रेड प्रदान करके एवं मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लाइंबर्स का जीवन कितना मुश्किलों भरा होता है, इसका प्रशिक्षण दिया गया। छात्रा ने गुफा में, पैरों और पीठ एवं हाथ के बल चलना सीखा। बड़ी- बड़ी चट्टानों पर भी क्लाइंबिंग करना सिखाया गया। स्टमक रेपलिग में पेट के बल पर रस्सी से नीचे उतरना और बड़ी-बड़ी चट्टानों को हाथों से और पैरों की ग्रिप बनाकर ऊपर चट्टान पर चढ़ना सिखाया गया। छात्रा ने बताया कि हमें पहाड़ों पर बहुत ही ऊंचाई पर चढ़ाया जाता था और अपर गोधरा डेप पर भी लेकर गए। यह ऐतिहासिक ब्रिटिश काल का डेप है, वहां से हमें सोहन सिंह की गुफा में लेकर गए जो बहुत ही सकडी थी, जिसमें हम अपने पेट के बल उसको पार कर सकते थे। फिर बाद में आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग कंपटीशन शुरू हुआ जिसमें सेकंड पोजीशन प्राप्त की, सर्टिफिकेट के लिए प्रेक्टिकल और एग्जाम दोनों हुए, छात्रा ने ए ग्रेड प्राप्त की और आर्टिफिशियल वाल क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। छात्रा की उपलब्धि पर समस्त महाविद्यालय परिवार और समस्त स्टाफ जनों ने शुभकामनाएं देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
