भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। समाजसेवी व महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष रामावतार सिंगोदिया को समिति की ओर से छात्रावास प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उपस्थित जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी तथा शोक प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सिंगोदिया के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके कार्यों का पूरा करने का संकल्प समिति के सदस्यों ने लिया तथा श्रद्धांजलि सभा के बाद उपस्थित सभी जनों ने सामूहिक रूप से उनके निज निवास पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उधोगपति प्रेम प्रकाश बागड़ी, उपकोषाधिकारी सज्जन कुमार सैनी, सहायक लेखाधिकारी प्रथम झाबरमल माली, शिक्षक महेंद्र कुमार माली,बैंक मैनेजर अनिल कुमार सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, पूर्व पार्षद राकेश गौड़, विनोद कुमार गौड़, दीपचंद सैनी, मनोज कुमार राकसिया , अंकित सैनी, संजय सतरावला, अनिल कुमार, अंकित कुमार, संदीप कुमार,अनिल कुमार, मनोज कुमार, अनिल, उतम कुमार, धर्मपाल, बनवारी लाल, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, बाबूलाल सैनी सहित छात्रावास समिति के पदाधिकारी सदस्य, विधार्थी, कारीगर व प्रबुद्ध जन मौजूद थे।
