भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली 14 वर्षीय छात्र बास्केटबॉल प्रतियोगिता 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक एमएलबी स्कूल कैम्पस जबलपुर मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शारीरिक शिक्षक महेंद्र बगड़िया को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने राजस्थान टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। बगड़िया के बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान का मुख्य कोच नियुक्त होने पर साथी स्टाफ, शारीरिक शिक्षकों, खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
