भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। झुंझुनूं रोड़ स्थित एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से संचालित एम. डी. टैलेंट सर्च एग्जाम (MDTSE) का तीसरा व अंतिम संस्करण सोमवार को सम्पन हुआ। इस परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के अंतिम चरण में कक्षावार टॉप – 10 रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा देकर अपने आने वाले कल के प्रति 1 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप व 15 लाख रुपए के कैश प्राइज को सुनिश्चित किया है। एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी ने बताया कि MDTSE का मुख्य उद्देश्य केवल स्कॉलरशिप प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देना है। यह परीक्षा कक्षा 6 से 10वीं तथा 11वीं और 12वीं (गणित और विज्ञान संकाय) के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। खास बात यह है कि ओलंपियाड, NEET, JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी इस परीक्षा में भाग लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत बना सकते हैं। संस्थान के निदेशिका सुमित डांगी ने बताया कि MDTSE के माध्यम से संस्थान यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र बिना अवसर पाए पीछे न रहे। सभी छात्रों को अपनी क्षमता के अनुरूप सफलता प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। यह एक सुनहरा अवसर है सभी प्रतिभाशाली छात्रों इस परीक्षा में भाग लेकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को निखार सकते है।
एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी ने परीक्षा से पूर्व एम.डी. सभागार में उपस्थित समस्त विद्यार्थी व अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि टैलेंट सर्च एग्जाम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर देश की मानक परीक्षाओं (आई. आई टी. (IIT), नीट (NEET), यूपीएसई आदि) का मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि एम.डी.सी.एल. की एक्सपर्ट व समर्पित टीम शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को स्थापित करते हुए अब चिड़ावा में ही डॉक्टर व इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करेगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकों ने एम. डी. टैलेंट सर्च एग्जाम (MDTSE) के आयोजन की सराहना करते हुए इसे झुंझुनूं जिले के लिए अभूतपूर्व प्रयास बताया ।
एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने कुशल प्रबंधन, संस्कारमय वातावरण व शैक्षणिक नवीन अनुसंधानों के माध्यम से नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन बड़े शहरों की तनावपूर्ण जीवन शैली से दूर आई. आई टी. (IIT),नीट (NEET) की तैयारी के लिए एकमात्र विकल्प बन गया है । वर्तमान में कक्षा 6 से 10 प्री फाउंडेशन, 11 से 12 फाउंडेशन व टारगेट के नये बैच भी संचालित है। इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहें।
