भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। शेरेरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि एवं बीकानेर कांग्रेस देहात के महासचिव भागीरथ गोदारा के असामयिक निधन पर बीकानेर कांग्रेस देहात में शोक की लहर दौड़ गई है। बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशनाराम सियाग ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सियाग ने गोदारा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भागीरथ गोदारा एक जुझारू और जमीनी नेता थे। उनका निधन बीकानेर देहात कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य किया।विशनाराम सियाग ने कहा कि गोदारा का सरल, मिलनसार और आत्मीय स्वभाव हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना समाज और राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। देहात अध्यक्ष सियाग ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिजनों तथा समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
