भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान राजस्थान के महामंत्री जाने-माने युवा उद्यमी पूनमचंद कच्छावा ने समाजसेवी रामावतार सिंगोदिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की तथा मंगलवार को निज निवास पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तथा परिजनों से मिलकर सांत्वना दी उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सिंगोदिया का निधन समाज के अपूर्णीय क्षति है तथा उनकी कमी वर्षों तक खलती रहेगी। इस अवसर पर झाबरमल सिंगोदिया, महेंद्र चुनवाल, मनोज राकसिया, विनोद गौड़,दिनेश सैनी, एडवोकेट सुनील सैनी भी साथ थे।
