मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
महासर माता भक्त मंडल भाग्यनगर हैदराबाद की ओर से भाग्यनगर में बनने वाले गढ़ी महासर धाम माता मंदिर की पिंडी व अखंड ज्योत यात्रा महासर धाम से भाग्यनगर हैदराबाद केे लिए रवाना हुई। माता के भक्तों ने ज्योति पद यात्रा निकाल कर हैदराबाद के लिए रवाना हुई यात्रा का अटेली कस्बे व अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। महासर माता के पूजारी संजय शास्त्री व श्रवण शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई। महासर माता भक्त मंडल भाग्यनगर के प्रधान दिनेश कुमार, राजकुमार अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल ने विशेष अखंड ज्योति को नेतृत्व किया। मंगलवार रात्रि को माता के स्थान पर जागरण हुआ। जिसमें हैदराबाद के आये पंकज ओझा ने माता महिमा का गुणगान किया। माता का भजन चलो बुलावा आया है, महासर मां ने बुलाया है, माता मायी जगदंबा महासर में वास करे, पर भक्त गण झूमने पर मजबूर हो गये। महासर माता भक्त मंडल भाग्यनगर से आये भक्त दिनेश अग्रवाल ने बताया कि अखंड ज्योत यात्रा हेतू खेमदास मठ, बेगम बाजार, हैदरबाद से वाय रोड हरिद्वार, नगरकोट, महासर से होते हुए 14 दिसंबर को सुबह भाग्यनगर पहुंचेगी। भाग्यनगर मेंश् माता का भव्य मंदिर होगा, जिसमें माता के भक्त अपनी तरफ अपना सहयोग कर रहे है। इस मौके पर नवरत्न कानोडिया, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, रामपाल शर्मा, दिनेश सिंघल, राहुल जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।
