रानी बाजार स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर की ओर से बुधवार को 10 दिसंबर 2025 को रानी बाजार स्थित कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं शेरेरा सरपंच प्रतिनिधि स्व. भागीरथ गोदारा के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिला संगठन मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि शोक सभा में देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्याम सिंह भाटी, श्रवण मदेरणा, गुमानाराम जाखड़, पृथ्वीराज कूकणा, शिव ओमप्रकाश गोदारा, प्रेमप्रकाश सारण, डॉ. प्रीति मेघवाल, महिपाल सारस्वत, रामदयाल बेनिवाल, लक्ष्मण गोदारा, राजूराम मेहरड़ा, कन्हैयालाल जोशी, ख्यालीराम सुथार, जहूरदीन, एडवोकेट नन्दराम कासनिया, मूरली गोदारा, भंवरलाल कूकणा, शिवदान मेघवाल, शशिकला राठौड़, नीरू चौधरी, पूनमचन्द भाम्भू, मनोज सियाग, रामलाल, अभिजीत, तिलोक सिंह सोनियासर, महावीर बाना, ओमप्रकाश कस्वां, बीरबल मूंड, राजाराम सारण, शिवराज गोदारा, नितिन वत्सस, राहुल जादूसंगत, अकरम अली, सीताराम डूडी, राजपाल कुल्हरी, रामसिंह मेघवाल, आकाश लोहिया, रामस्वरूप गोठवाल, प्रेम गोदारा, शनीला खां, समीर सिकलीगर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
