प्री-बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। झुंझुनूं रोड़ स्थित एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने प्री – बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह का विधिवत शुभारम्भ एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी, मैनेजिंग डायरेक्टर महोदया समित डांगी व मैनेजमेंट सदस्यों ने किया। इस अवसर पर कक्षा 10 व 12 प्री – बोर्ड में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विवेक महला पुत्र अशोक कुमार, प्रिया पुत्री उम्मेद सिंह, हितेश पुत्र सज्जन सिंह व दीक्षा पुत्री संदीप कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मैडल, प्रिया पुत्री ओमप्रकाश, विनीता पुत्री संदीप कुमार, सेजल पुत्री जोगेंद्र सागवान ,आस्था पुनिया पुत्री नरेन्द्र, नित्या सैनी पुत्री मुकेश व प्राची पुत्री प्रवेश कुमार को सिल्वर मेडल तथा अंजलि पुत्री जगदीश कुमार , आशीष पुत्र सुरेंद्र यादव ,ज्योति पुत्री प्रेमचंद कोमल पुत्री सुनील सैनी व लक्षिता पुत्री महेश कुमार को ब्रोंज मेडल से सम्मानित किया गया । इसी क्रम में कक्षा 9 व 11 में भी श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिनमें यशस्वी पुत्री रोशनचंद , निशांत पुत्र धर्मेंद्र, कृतिका पुत्री राजेश कुमार व पल्लवी पुत्री दयाराम को गोल्ड मेडल, पलक पुत्री शिव कुमार,अदिति पायल पुत्री सुरेश, अवा थाकन पुत्री रिशाल कुमार, कोमल पुत्री राजवीर , नेहा पुत्री सुरेंद्र मान व नितीश पुत्र टंअशोक कुमार को सिल्वर मेडल तथा मो. फरमान पुत्र अब्दुल रहमान, प्रियांशु पुत्र मानसिंह शेखावत ,प्राची पुत्री नवल किशोर , भूमिका पुत्री ओमप्रकाश, निशु पुत्री अशोक कुमार व शिवानी पुत्री सुरेश कुमार को ब्रोंज मैडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी व मैनेजिंग डायरेक्टर समित डाँगी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ – साथ संस्कार , संस्कृति व नैतिक – मूल्यों के प्रति भी जागरुक होना चाहिए । एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन राजस्थान में अपनी श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने की परंपरा के रूप मे जाना जाता है। इस तरह के सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास , लक्ष्य के प्रति दृढ – संकल्पिता व बौद्धिकता के साथ साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है। इस अवसर पर एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहें ।
