भीम प्रज्ञा न्यूज़.चंडीगढ़/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर रहे। दिल्ली में ब्रेक फास्ट पर सीएम नायब सैनी की सूबे के सभी बीजेपी लोकसभा सांसदों और राज्य सभा सांसदों के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में हरियाणा के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। करीब दो घंटे तक सांसदों के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी संसद भवन रवाना हो गए। वहां सीएम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। सीएम ने मुलाकात के दौरान हरियाणा की केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही सीएम ने राज्य के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों
के साथ हुई मीटिंग का फीडबैक भी प्रधानमंत्री से साझा किया। पीएम से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा आएंगे । सीएम ने कहा कि संसद में विपक्ष गलत प्रचार कर रहा है, अमित शाह ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया है।
