अंकित चेजारा अध्यक्ष व भावना स्वामी सचिव चुने गए
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। छात्र संगठन एसएफआई का राजकीय महाविद्यालय इकाई सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ ।जिसमें अंकित चेजारा अध्यक्ष व भावना स्वामी सचिव चुने गए। तहसील सचिव गोपाल बागड़ी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि महाविद्यालय कैंपस में आयोजित सम्मेलन में संगठन के प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र ढाका, एसएफआई के पूर्व तहसील अध्यक्ष विद्याधर ढुकिया, जिला उपाध्यक्ष बीजू चाचीवाद, गरिमा चौधरी, कदीर खान ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहां की सरकार विद्यार्थियों के साथ शिक्षा में फीस के नाम पर या नई शिक्षा नीति के नाम पर भेदभाव कर रही है इसके खिलाफ विद्यार्थी समुदाय को एकजुट करके सरकार के खिलाफ आंदोलन की जरूरत है इस दौरान कॉलेज से संबंधित खेल मैदान लाइब्रेरी सहित तमाम मागों पर चर्चा की गई और आगामी दिनों में विद्यार्थियों की मांगों को लेकर कालेज प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया जाएगा सम्मेलन के अंत में 35 सदस्य कमेटी का निर्वाचन किया गया जिसमें 13 सदस्य सचिव मंडल का गठन किया गया ।अध्यक्ष अंकित चेजारा, सचिव भावना स्वामी, उपाध्यक्ष संदीप मण्डीवाल, कमलदीप, अनुष्का, प्रदीप ,निकिता सयुक्त सचिव कृष्णा खींची, संदीप शिवरान,तुलसी, निकिता चौधरी, निखिल गोदारा, सुमैया जाटू, सोशल मीडिया प्रभारी अलवीरा को चुना गया । कमेटी सदस्य मोनिका, प्रियंका, अमन, आशीष, कोमल जांगिड़, अनुप्रिया, अदिति ढाका, हितेश सेनी, कोमल महिमा, योगिता, कोमल कंवर परमेश्वर लाल चुनें गये।
