रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। केंद्रीय विद्यालय, बड़ोपल में केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य अश्वनी कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में संगठन के स्थापना उद्देश्यों, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं मूल्यों पर बल देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत भाषण, केंद्रीय विद्यालय गीत, नृत्य, कविता पाठ, विज्ञान गतिविधियां एवं अनेक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और केंद्रीय विद्यालय संगठन के इतिहास की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार और ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का आयोजन किया।
