सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर।
रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेन्द्र सोनी आईएएस की सहमति से तथा राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट की अनुशंसा पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने बारां जिला ब्रांड एंबेसडर पद पर नर्सिंग ऑफिसर संजय मेघवाल को तथा बारां जिला प्रवक्ता पद पर मनीष महावर को नियुक्त किया हैं। फाउंडेशन के बारां जिलाध्यक्ष नन्दलाल केसरी ने बताया कि इनकी नियुक्त से बारां जिले में होने वाले रक्तदान शिविरों तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता करने मे ओर अधिक गति मिलेगी। संजय मेघवाल तथा मनीष महावर की नियुक्ति पर जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीना कोयला, जिला सचिव साजिद खान, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मीना, अंता तहसील अध्यक्ष पुरुषोत्तम मेहरा, माँगरोल अध्यक्ष सुरेश मीना, शाहबाद अध्यक्ष भुवनेश गोस्वामी, किशनगंज अध्यक्ष बनवारी मीना, बारां अध्यक्ष भवानी सुमन, अटरू अध्यक्ष प्रयागराज गुर्जर, छबड़ा अध्यक्ष जुगल नागर, छिपाबड़ोद अध्यक्ष पवन वैष्णव, कवाई उपतहसील अध्यक्ष पवन जोशी, हरनावदाशाहजी उप तहसील अध्यक्ष भगवानसिंह लोधा सहित ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण रविवार 21 दिसंबर को रक्तदान शिविर के साथ ग्राम बालापुरा हनुमान मन्दिर परिसर में आयोजित होगा।
