भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। विंटर टूरिज्म के आह्वान पर जयपुर के पर्वतारोहियों के दल को उत्तराखंड के केदारकंठा ट्रेक के लिए रवाना होने के लिए गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी ने सिटी पैलेस जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्वतारोही दल मे लक्षमनगढ हाल जयपुर निवासी अजय कुमार जांगिड़, सुनील टेलर, पिंटू जांगिड़, पंकज ढाका, अनिल धींगड़ा शामिल थे।इस अवसर पर पर्वतारोही दल के उत्साहवर्धन के विद्याधर नगर विधानसभा के संयोजक राजेन्द्र कारोडिया, वार्ड 12 के अध्यक्ष सुशील शर्मा , कमल जांगिड़, हेमंत , रितिक टेलर, मोहित जांगिड़, करन टेलर, रचित जांगिड़ उपस्थित रहे।दल के प्रवक्ता सुनील टेलर व अजय जांगिड़ ने बताया कि दल द्वारा विगत एक दशक से हिमालय की अनेक दुर्गम एवम बर्फीली चोटियों पर पर्वतारोहण कर तिरंगा फहराया गया है। अभियान दल 19 दिसंबर से ट्रेक्किंग करते हुए 26 दिसंबर को उत्तराखंड के केदारकंठा चोटी पर तिरंगा फहराएगा।
