रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराणा। एनआईआईटी यूनिवर्सिटी नीमराणा में एमएसएमई, लघु उद्योग भारती नीमराना इकाई एवं एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य उद्यमियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोगों तथा प्रतिभागियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों, प्रबंधन कौशल एवं रोजगारोन्मुखी ज्ञान से सशक्त बनाना रहा। लघु उद्योग भारती नीमराना इकाई के अध्यक्ष शशांक भारद्वाज, सचिव सुनील कुमार जुनेजा एवं एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक गुरिंदर नाथ भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में उद्योग-शिक्षा के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक अनुभव के साथ भविष्य की संभावनाओं की स्पष्ट समझ मिल सके। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएसएमई विकास संस्थान के सहायक निदेशक गिरीश कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में मुंडावर उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, कोटपूतली – बहरोड़ अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी मोहनलाल मीणा तथा नीमराणा पीएनबी बैंक के सीनियर मैनेजर पुष्पेंद्र फानन शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर रैफल्स यूनिवर्सिटी के अलाबार स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर गुरिंदर नाथ भारद्वाज, लघु उद्योग भारती नीमराना इकाई के सचिव सुनील कुमार जुनेजा, शर्लिन सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे। मंच संचालन एनआईआईटी यूनिवर्सिटी की स्पेशलिस्ट इंग्लिश लेक्चरर रतिका कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों को उद्योग, उद्यमिता एवं युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम ऑर्गेनाइजर सचिव समरीन रहमान, प्रिया झाझरिया, नितिश राठी, रामचंद्र, किरण गुप्ता, अर्चना पांडेय, रूपा गांगुली, हरेंद्र वर्मा, जैस्मिन हुसैन, हंसराज, गार्गी सिरोहिवाल, रितेश कुमार, रमेश चंद, हरिओम चौहान सहित काफी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मौजूद रहें।
