शाकंभरी माता के प्राकट्य दिवस दिवस पर आयोजित होने वाली चुनरी यात्रा की तैयारियां जोरों से
नाचते गाते हजारों के तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे माता के दरबार में नवाएंगे शीश
बाबा श्याम के दरबार में भी महिलाओं ने सजाई माता की चुनरी
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटीl
कस्बे में घर-घर में मंगल गीतों के साथ मां शाकंभरी की चुनरी के बूटियां लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है l मंदिरों में भी महिलाओं द्वारा माता की चुनरी सजाई जा रही है l मीना खराड़ी एवं रेखा राव के सानिध्य में श्याम बाबा के मंदिर में चुनरी सजाई गई l शनिवार को कस्बे के वार्ड नंबर 24 में स्थित बाबा श्याम के दरबार में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने मां शाकंभरी की चुनरी की भजन कीर्तनों के साथ बूटियां लगाने का कार्य किया l शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनरी यात्रा से पूर्व 2 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन में सभी चुनरियों की सिलाई की जाएगी l मंगल पाठ का भी कार्यक्रम आयोजित होगा l 3 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से गाजे बाजे के साथ हजारों की तादाद में महिला एवं पुरुषों द्वारा मां शाकंभरी की पैदल विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो चुंगी नंबर 3, नई सब्जी मंडी, धूमचक्कर एवं बस स्टैंड होती हुई शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी l रास्ते में जगह-जगह चुनर यात्रा का लोगों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा l चुनरी यात्रा को लेकर महिलाओं में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है l शाकंभरी माता के प्राकृतिक दिवस पर मां के दरबार का अलौकिक फूलों से श्रृंगार भी किया जाएगा l 3 जनवरी को चुनरी यात्रा मां शाकंभरी के दरबार में अर्पित की जाएगी l इस दौरान मीना खेराड़ी ,रेखा राव, सुशीला शाह, रेखा अग्रवाल, ज्योति शर्मा, किरण शर्मा ,गंगा ,सुशील अग्रवाल, ललिता चौधरी, सरोज, गुड्डी, अनीता राव , संतोष राव सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
