भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं।
सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत “नव उत्थान, नई पहचान – बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के तहत रविवार को विकास रथ यात्रा के साथ झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र भांबू ने ग्राम पंचायत गोवला, भुकाना एवं सारी में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
जनसुनवाई के दौरान विधायक भांबू ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सुशासन पखवाड़ा इसी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।
कार्यक्रम में पंकज गुप्ता, रतन सिंह तंवर, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, विशम्भर पूनिया, मुकेश पातुसरी, बाबूलाल माहिच, राजकुमार जांगिड़ सहित कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विकास रथ यात्रा एवं आयोजित कार्यक्रमों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। साथ ही आमजन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास और उत्साह देखने को मिला।
