विधायक राजेंद्र भांबू और पूर्व प्रधान रोहिताश्व धांगड़ ने किया मार्ग का लोकार्पण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। पंचायत समिति क्षेत्र की चनाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए सोमवार को प्रभु केडिया की दुकान से लेकर राजकीय भगवान दास चिकित्सालय तक के मार्ग का नामकरण वैद्य गिरधारीलाल जोशी मार्ग के नाम पर हुआ। विधायक राजेंद्र भांबू और पूर्व प्रधान रोहिताश्व सिंह धांगड़ सहित मौजूद अतिथियों ने न मार्ग के नामकरण की पट्टिका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू थे। अध्यक्षता चिड़ावा पंचायत समिति के कार्यवाह प्रधान रोहिताश्व सिंह धांगड़ ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी रजनीश चनाना, भाजपा नेता विशम्बर पूनिया मौजूद रहे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि वैद्य जोशी कई दशक तक क्षेत्र में चिकित्सा के पर्याय रहे। एक कुशल वैद्य व शिक्षक के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व प्रधान रोहिताश्व सिंह धांगड़ ने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव समर्पित हैं उन्होंने मार्ग का नामकरण जोशी के नाम पर उनकी याद को चिर स्थाई रखेगा।
*वैद्य गिरधारीलाल जोशी को दी श्रद्धांजलि*
मार्ग का नामकरण क्षेत्र के प्रख्यात व्यक्तित्व वैद्य गिरधारीलाल जोशी के नाम पर किए जाने का ग्रामीणों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर रजनीश चनाना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और गाँव के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। साथ ही मार्ग स्वीकृति में सहयोग के लिए पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल का आभार जताया। समारोह के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र भांबू और पूर्व प्रधान धांगड़ का साफा पहनाकर और मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच एडवोकेट सुरेंद्र चनाना, डॉ जितेन्द्र जोशी, रिटायर्ड अकाउंट्स ऑफिसर सुरेन्द्र जोशी, रणवीर डूडी, बुकना, दिलीप नायक, राधाकृष्ण केडिया, आदित्य मित्तल, शिक्षक नेता राजकुमार मुंड, रणजीत सिंह चौहान, जितेंद्र सोनी, रामकिशन मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश बड़सरा,सुभाष पुरानी बस्ती, रविंद्र नेहरा, पूरणमल मोदी, लीलाधर मित्तल बड़ी संख्या में गणमान्यजन मातृशक्ति और युवा मौजूद रहें।
