रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। बार संघ बहरोड़ के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दाताराम यादव एडवोकेट का सम्मान समारोह आज दोपहर होटल हाईवे किंग, बहरोड़ में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अधिवक्ता अशोक कुमार निमोरिया की ओर से रखा गया था। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एक साथ मौजूद रहकर दाताराम यादव एडवोकेट को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश कुमार एडवोकेट और कोषाध्यक्ष दीवान सिंह एडवोकेट का भी सम्मान किया गया। अधिवक्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे न्याय और समाज के हित में कार्य करेंगे और अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
