*सैकड़ों कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च BJP सरकार पर बोला सीधा हमला।*
वीरासना मोड़ से उकरुंद तक कांग्रेस का दमदार विरोध प्रदर्शन, पर्वतमाला से छेड़छाड़ पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।*
मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.महवा। अरावली पर्वतमाला को बचाने की मुहिम शनिवार को महवा विधानसभा क्षेत्र में तेज होती नजर आई, जब महवा एवं मंडावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वीरासना मोड़ से उकरुंद तक पैदल मार्च करते हुए “अरावली बचाओ–जीवन बचाओ” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर गए। लगभग एक किलोमीटर तक चले इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सीधा सवाल उठाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि अरावली से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उकरुंद पहुंचकर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ समापन हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और एकजुटता का संदेश दिया। महवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पाटोली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब संगठित होकर पंचायत और निकाय चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत दिलाना होगा। उन्होंने बताया कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की जीवनदायिनी है और यदि बीजेपी सरकार ने इसके संरक्षित क्षेत्रों से खिलवाड़ की कोशिश की तो कांग्रेस सड़क से विधानसभा तक बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी। उनका कहना था कि अरावली के संरक्षण के बिना पर्यावरणीय संतुलन और ग्रामीण जीवन दोनों खतरे में पड़ेंगे, इसलिए यह संघर्ष जनहित और भविष्य दोनों के लिए आवश्यक है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। भीड़ में ब्लॉक कांग्रेस मंडावर अध्यक्ष रामहरि मीना, विक्रम सिंह गुर्जर, नरेंद्र गुप्ता, अशोक बैरवा, जगदीश भारद्वाज, प्रेमसिंह सिकंदरपुर, जगन सैनी डायरेक्टर, लक्ष्मण नाहिडा, हेमंत देशवाल, रामरतन मीना, मनी समलेटी, लाजपत तंवर, गोलू नावरिया, भजनलाल मीना, दिनेश शर्मा, इमरान खान, मोहसिन कुरैशी, तोताराम गुर्जर, हुकम नावरिया, कुलदीप हड़िया, विनोद सैनी, डॉ. गजराज, मनीष मीना, बबली सैनी, विनोद उकरुद, नेता समलेटी, मुकेश मीना, भरत सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें।
