आलोक भांडोरिया
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सदस्य सचिव जगदीप सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला रेवाड़ी के एडीआर सेंटर से एक मोबाइल वैन को आम जनता को बाल विवाह तथा नशा मुक्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए रवाना किया गया। मोबाइल वैन जनवरी माह में जिला रेवाड़ी के विभिन्न गांवों में जाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर आमजन को जागरूक करेंगे।

Betaobetbr has some pretty cool stuff going on. Found some new favorite games there so far, and the promos are pretty sweet. Give it a whirl. betaobetbr