– स्वच्छ, सुव्यवस्थित थानों से नागरिक अनुभव में आ रहा है सुधार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में फतेहाबाद पुलिस द्वारा संचालित “स्वच्छ थाना-चौकी पहल” जिले में जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसिंग की एक सशक्त पहचान बनकर उभर रही है। इस पहल के माध्यम से थाना परिसरों की स्वच्छता के साथ-साथ अनुशासन, कार्यसंस्कृति और जनसेवा के स्तर को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के सभी थानों व चौकियों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई, रिकॉर्डों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, पुराने व अनुपयोगी सामान की छंटाई, मरम्मत तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं। इस पहल की विशेषता यह है कि इसमें सभी स्तर के अधिकारी और कर्मचारी एक टीम भावना के साथ सहभागिता निभा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित कार्यस्थल पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ थानों में आने वाले नागरिकों के लिए भी सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान के परिणामस्वरूप कई थानों में नागरिक सुविधाओं में स्पष्ट सुधार देखने को मिला है।
स्वच्छ पेयजल, साफ शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था और बेहतर रिसेप्शन प्रणाली से अब आमजन को अधिक सम्मानजनक और सहज अनुभव प्राप्त हो रहा है। फतेहाबाद पुलिस का विश्वास है कि साफ-सुथरा और अनुशासित थाना परिसर समाज में भरोसे और सकारात्मक संदेश को मजबूत करता है। इसी सोच के साथ यह पहल जन-अनुकूल और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक सतत प्रयास के रूप में जारी है।

ABCbet1br é show! Depósitos e saques rápidos, e sempre tem promoções novas rolando. Me diverti muito por lá abcbet1br.