ठुइयाँ में ऑल इंडिया महिला जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित
राज्यसभा सांसद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद/भट्टू।
चौधरी पृथ्वी सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में गांव ठुइयां में तीसरी ऑल इंडिया महिला जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मंच ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। बराला ने कहा कि युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग की लत से दूर रहकर मैदानी खेलों से जुड़ना चाहिए। मैदानी खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ही स्वस्थ युवा, सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा फतेहाबाद जिले में खेल अवसंरचना को आधुनिक स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव में जिले के अनेक ग्रामीण खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे खेलों के प्रति युवाओं का रुझान और अधिक बढ़ा है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिले में व्यायामशालाओं, योगशालाओं तथा सिंथेटिक ट्रफ़ युक्त खेल मैदानों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है। उन्होंने चौधरी पृथ्वी सिंह वेलफेयर ट्रस्ट, आयोजन समिति, खिलाड़ियों तथा सभी सहयोगियों को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुला, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन बंसीलाल जांडवाला, मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा, सुरेश मल्हान सरपंच ठुइयाँ, रविंद्र बेनीवाल, बलजीत बेनीवाल, संजय सिंगला, सुरेंद्र भादू सरपंच जाँडवाला, राकेश भाम्भू, प्रमोद बेनीवाल, संदीप नेहरा, सुभाष कसवाँ, सुभाष साहू, सुनील गोदारा, सुखदेव सरपंच, श्रवण ज्यानी, ओमप्रकाश कसवां, मोहर सिंह कसवां, सुभाष ज्यानी, जीतू फुला, श्रवण कसवां सहित अनेक गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Pokijogos is where it’s at. I recently found their site. So much easier to use than some others I’ve seen. Definitely my new go-to. pokijogos