भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
आर्मी डे परेड 2026 के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में झुंझुनू जिले से 10 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। आर्मी डे परेड 2026 के तहत जयपुर में 09, 11 एवं 13 जनवरी को महल रोड, जगतपुरा में सेना परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 10 एवं 15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या तथा 9 से 12 जनवरी तक भवानी निकेतन स्कूल, सीकर रोड पर ‘नो योर आर्मी’ मेला एवं हथियार प्रदर्शनी का आयोजन होगा। मुख्य आर्मी डे परेड 15 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति प्रस्तावित है।
आर्मी डे परेड 2026 के कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 09, 11, 13 एवं 15 जनवरी 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में झुंझुनू जिले से कम से कम 10,000 प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, राजीविका से जुड़ी महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्काउट एवं एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ियों, पूर्व सैनिकों तथा आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Bet20plays – never heard of it, but I gave it a try. UI is good, easy to use. Games are okay, nothing groundbreaking though. Give it a whirl if you’re bored! Find it at: bet20plays