भीम प्रज्ञा न्यूज़ मंडावा पवन कुमार शर्मा
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को नई जल प्रदाय योजना के महत्व के बारे में जल मीटर से होने वाले वाले फायदों के बारे में, जल संरक्षण के बारे में जागरूक करना था। रैली आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र कुमार सैनी के मार्गदर्शन से आयोजित हुई।
रैली को बाल भारती विद्या निकेतन स्कूल के निदेशक राजेंद्र सनोदिया एवं कैप आरयूआईडीपी विभाग, जयपुर से आए जेंडर एक्सपर्ट चिंरजी लाल चंदेल व मनोज श्रीवास्तव ने छात्र-छा़त्राओं को रवाना किया विद्यार्थियों ने रैली के साथ हाथों में तख्तियां व विभिन्न नारों के माध्यम से जल बचाने का संदेश देकर जागरूक किया जिसमें जन-जन ने ये ठाना है, पानी को बचाना है। जल का हम सब समझें मोल, मिले सहज पर है अनमोल। पानी बचाने का करो जतन, पानी है बहुमूल्य रतन। जल संरक्षण हो हम सबका नारा, संतुलित रहे पर्यावरण हमारा। आज यह नियम बनाना है सुबह शाम पानी बचाना है।
रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर भार्गव मोहल्ला से रैगरान मोहल्ला होते हुए वापिस स्कूल प्रागण पहुची।
इस अवसर पर कैप-आरयूआईडीपी के सामुदायिक विकास अधिकारी अनिल रुहेला ने छात्र-छात्राओं को नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि आम जन को नई जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत पानी पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेशर के साथ मिल रहा है, जल मीटर से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी और बच्चों से अपील कि पानी को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करें,आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करें पानी की एक-एक बून्द बचाए क्योंकि यह आज की बचत कल का भविष्य है ।
इस अवसर पर बच्चों को जल संरक्षण पर शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर मैसर्स एल. एन. ए. आर एंड बी (जेवी) के एसओटी संदीप स्वामी सहित विद्यालय के स्टाफ ने कार्यक्रम में सहयोग देकर रैली को सफल बनाने में योगदान दिया।

Yo, checked out Bet291 and gotta say, not bad! Site’s clean, easy to navigate. Seems like a decent spot to throw down a few bets. Give it a shot! bet291