खंडेलवाल समाज महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठित।
शशि दुसाद (मारवाड़ी) अध्यक्ष व सावित्री दुसाद व स्नेहलता झालानी बनी उपाध्यक्ष।
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडावर@मनोज खंडेलवाल
शहर की गढ़ रोड स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में रविवार को खंडेलवाल समाज की महिलाओं की महत्वपूर्ण और सर्वसम्मत जनरल मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक सहभागिता को और मजबूत करने को लेकर ठोस निर्णय लिए गए। बैठक में उपस्थित महिलाओं की सहमति से खंडेलवाल समाज मंडावर महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और दिशा के संचार की अपेक्षा जताई गई।
बैठक में पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता के अनुभव, समर्पण और संगठन के लिए किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें संरक्षिका का दायित्व सौंपा गया। महिला मंडल की अध्यक्ष के रूप में शशि दुसाद (मारवाड़ी) को चुना गया,
जबकि उपाध्यक्ष पद पर सावित्री दुसाद के साथ स्नेहलता झालानी को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद की जिम्मेदारी ममता दुसाद (बीएस ट्रेडर्स) को सौंपी गई तथा सहमंत्री के रूप में माया महरवाल को चयनित किया गया। संगठन की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोषाध्यक्ष पद पर रेणू ठाकुरिया और सहकोषाध्यक्ष पद पर श्वेता चौधरी को दायित्व दिया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए ममता (जयशिव), ममता दुसाद, सपना दुसाद और बबीता घीया को संयोजक बनाया गया, वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बबीता झालानी, दीपिका झालानी, ममता मामोडिया, सीमा मामोडिया, शशि दुसाद और शिमला ठाकुरिया को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित समाज की महिलाओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया तथा मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों ने महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन को एकजुट रखते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में महिला मंडल के नेतृत्व में आगामी बसंतोत्सव को बड़े उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय भी लिया गया।
