भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित बुहाना उपखंड स्तरीय सम्मान समारोह में पचेरी कलां के पटवारी बिरेंद्र यादव को राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार, एसडीएम पूनम मीणा, मुंसिफ मजिस्ट्रेट तुषार विश्नोई, डिप्टी नोपाराम भाकर तथा तहसीलदार बजरंग जाखड़ सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
अतिथियों ने पटवारी यादव द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व व्यवस्था को सुचारु रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और ईमानदारी व कार्यकुशलता से किया गया कार्य आमजन को त्वरित राहत दिलाने में सहायक होता है। सम्मान प्राप्त होने पर पटवारी बिरेंद्र यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
